Pharmacist Employees' Association Elections: श्यामसुन्दर निर्विरोध चुने गए जिलाध्यक्ष

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (ए) की चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न

Published On

Pharmacist Employees' Association Elections: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (ए) शाखा हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष पद के लिए श्यामसुन्दर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से उनका चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक एवं आरपीईए (यू) के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश टाक तथा चुनाव अधिकारी अजीत तलवाड़ा की देखरेख में सम्पन्न हुई। निर्वाचन के बाद दोनों चुनाव पदाधिकारियों की ओर से नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्यामसुन्दर को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अशोक ढालिया, गौरव गौड़, विष्णु डेलू, राधेश्याम, विश्व दीपक, रमेश कुमार, संजय मांडिया, नीतीश कुमार, सुनील कुमार, मुकेश सुनिया, सुशील शर्मा सहित अनेक फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts