Firecracker License News: टाउन नगर परिषद कार्यालय में पटाखा दुकानों के लाइसेंस के लिए निकाली जाएगी लॉटरी
दीपावली पर पटाखा दुकानें लगाने के लिए 573 आवेदन, 4 नवंबर को निकलेगी लॉटरी
हनुमानगढ़। दीपावली के मद्देनजर अस्थाई पटाखा दुकानें लगाने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया में इस बार आवेदकों ने उत्साह दिखाया है। सोमवार को आवेदन करने का अंतिम दिन था। जिले में हनुमानगढ़ जंक्शन, टाउन, पक्कासारणा एवं आसपास के क्षेत्रों से कुल 573 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब इन आवेदनों के आधार पर 4 नवंबर को लॉटरी निकाली जाएगी।
एसडीएम कार्यालय के एलडीसी रविन्द्र ने बताया कि अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए हनुमानगढ़ जंक्शन से 247, हनुमानगढ़ टाउन से 299, पक्कासारणा से 16, डबली से 7, रोडांवाली से 3 तथा धोलीपाल से 1 आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को टाउन स्थित नगर परिषद कार्यालय परिसर में लॉटरी निकाली जाएगी। इसके माध्यम से अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए लाइसेंस आवंटित किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जंक्शन में कन्या स्कूल के पास तथा टाउन में चिल्ड्रन स्कूल और हिसारिया हॉस्पिटल के पास पटाखा दुकानें लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार जंक्शन में 180 और टाउन में 235 दुकानें लगाई जाएंगी।
Comments