Ambala Railway Station: त्योहारी भीड़ से निपटने के लिए हरियाणा का अंबाला रेलवे मंडल तैयार, 18 स्पेशल ट्रेनों से मिलेगी राहत; जानें कौन-कौन सी ट्रेनें चलेंगी

त्योहारी भीड़ को लेकर अंबाला मंडल तैयार, 18 स्पेशल ट्रेनें चलाई 

Published On

अंबाला छावनी, सच कहूँ न्यूज। Ambala Railway Station: उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने दिवाली और छठ पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और आगामी कोहरे को देखते हुए इंतजाम तेज किए हैं। अंबाला छावनी स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने बताया कि मंडल से होकर कुल 18 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे बोर्ड ने मंडल को 6 से अधिक अन्य विशेष ट्रेनें भी आवंटित की हैं, ताकि प्रमुख शहरों के यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सके।

कोहरे के मद्देनजर लोको पायलटों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा संबंधी काउंसलिंग तेज की गई है। उन्होंने बताया कि लोको इंस्पेक्टर और क्रू इंस्पेक्टर ब्रेकिंग सिस्टम और इंजन कंट्रोल की प्रक्रियाओं पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। कालका-शिमला हेरिटेज सेक्शन के बारे में डीआरएम ने बताया कि प्रभावित ट्रेक पर पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्हें उम्मीद है कि काम पूरा होने पर जनवरी तक पूरा सेक्शन सामान्य यातायात के लिए खुल जाएगा। डीआरएम के अनुसार, कालका-शिमला सेक्शन के कुछ हिस्से प्रभावित हुए थे, जिनका पुनर्निर्माण चल रहा है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts