School Cultural Event: दीपावली पर प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा विद्यालय परिसर

दीपक, थाली सजाओ, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

Published On

Diwali Celebration 2026: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। जंक्शन स्थित सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को दीपावली के उपलक्ष्य में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान दीपक सजाओ, थाली सजाओ, कार्ड मेकिंग, गुलदस्ता बनाओ, पोस्टर, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता एवं शबरी के प्रसंग का मंचन कर मर्यादा, भक्ति और प्रेम का संदेश दिया। इसके अलावा पंजाबी एवं राजस्थानी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं तथा डांडिया नृत्य ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। इस मौके पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्य प्रेरणा रस्तोगी ने बताया कि दीपावली की छुट्टियां समाप्त होने के तुरंत बाद विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। बच्चों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रखने और पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल घरों में दीपक जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि अपने मन में व्याप्त नकारात्मक विचारों और एक-दूसरे के प्रति द्वेष की भावना को त्यागकर सकारात्मक सोच अपनाने का भी अवसर है। हमें अपने भीतर दया, प्रेम और सहयोग की ज्योति प्रज्वलित करनी चाहिए। सभी समाज के नागरिक हैं और समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts