Railway Pensioners News: रेलवे पेंशनर्स के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट को लेकर आया बड़ा अपडेट

नवंबर में लगेंगे डीएलसी शिविर,बीटीसी में मेगा कैंप

Published On

Digital Life Certificate Campaign: जोधपुर (सच कहूँ न्यूज़)। रेलवे पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए रेलवे वर्कशॉप में नवंबर में विशेष सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर कैरिज वर्कशॉप में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के तहत पूरे माह शिविर लगाए जाएंगे। प्रशासनिक भवन में हर रविवार को छोड़कर सोमवार से शनिवार तक पेंशनधारक अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। इसके तहत 5 व 17 नवंबर को भारतीय स्‍टेट बैंक युआईटी ब्रांच के ब्रांंच मैनेजर मुकुल नरवाल व उनकी टीम तथा रेलवे स्‍टेशन ब्रांच के मुख्‍य प्रंबन्‍धक लोकेश मंगल व उनकी टीम के साथ रेलवे कार्यशाला स्थित बीटीसी में विशेष मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। 

मुख्य कार्यशाला प्रबंधक रवि मीणा के निर्देशन में चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की प्रक्रिया में सहायता देना और डिजिटल सुविधा के प्रति जागरूक करना है। अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी सहायक कार्मिक अधिकारी राधेश्याम चितारा और सहायक वित्त सलाहकार राशिद अरशद कादरी को सौंपी गई है।

शिविर में ये दस्तावेज लाना जरूरी

वर्कशॉप प्रशासन ने पेंशनधारकों से शिविर में आते समय आधार कार्ड,पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) संबंधी विवरण और पंजीकृत मोबाइल फोन साथ लाने की अपील की है। इनकी मदद से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की प्रक्रिया पूरी करने में सुविधा होगी। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के जरिए पेंशनधारक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक रूप से अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। रेलवे प्रशासन ने पेंशनधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में प्रमाण पत्र जमा कराएं, ताकि पेंशन भुगतान में अनावश्यक व्यवधान से बचा जा सके।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts