डबवाली निवासी माता कौशल्या देवी इन्सां मृत्यु के बाद भी बनी प्रेरणादायक उदाहरण

परिजनों ने मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया पार्थिव शरीर

Published On

Body Donation: डबवाली, 27 नवम्बर (सच कहूँ/सुभाष)। शहर के एकता नगरी, वार्ड नंबर 8 निवासी 81 वर्षीय माता कौशल्या देवी इन्सां पत्नी सचखंडवासी चिरंजी लाल इन्सां के मरणोपरांत परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दिया। डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के तहत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से किए गए इस पुनीत कार्य के तहत पार्थिव शरीर को सरदार पटेल इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एजुकेशन एंड हेल्थ साइंसेज, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना किया गया।

2026 में यह ब्लॉक डबवाली का सातवां शरीरदान, जबकि परिवार का दूसरा देहदान है। परिजनों ने बताया कि माता कौशल्या देवी इन्सां ने वर्ष 1993 में डेरा सच्चा सौदा से गुरुमंत्र प्राप्त किया था। उन्होंने जीते-जी मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया था। निधन के बाद परिवार ने उनकी इच्छा को पूरा करते हुए पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दिया।

अंतिम विदाई से पहले निवास स्थान पर विनती का शब्द बोला गया। इसके बाद पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा अनाज मंडी तक निकाली गई। इस दौरान शरीरदानी कौशल्या देवी इन्सां अमर रहे-अमर रहे के जयघोष के साथ उन्हें फूलों से सजी एंबुलेंस में पार्थिव शरीर को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। माता कौशल्या देवी इन्सां अपने पीछे बेटियां नीलम इन्सां, वीना इन्सां, दामाद अंग्रेज इन्सां व विपिन इन्सां, पौत्र लक्ष्मण इन्सां, पुत्रवधू बिमला इन्सां तथा पोतियां पूनम इन्सां, विशु इन्सां और सुनीता इन्सां सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई।

पुत्रवधू और पोतियों ने अर्थी को कंधा देकर दिया समानता का संदेश

डेरा सच्चा सौदा की शिक्षा बेटा-बेटी एक समान को चरितार्थ करते हुए उनकी पुत्रवधू बिमला इन्सां, पौत्र लक्ष्मण इन्सां, पोतियों पूनम इन्सां, विशु इन्सां व सुनीता इन्सां तथा बेटियों नीलम इन्सां और वीना इन्सां ने अर्थी को कंधा दिया। परिजनों के इस कदम ने समाज में बेटा-बेटी की समानता का संदेश दिया। यह परिवार पहले भी मानवता भलाई के कार्यों में मिसाल पेश कर चुका है। 10 अप्रैल 2026 को माता कौशल्या देवी इन्सां के पति सचखंडवासी चिरंजी लाल इन्सां का पार्थिव शरीर भी मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया था। वहीं वर्ष 2004 में उनके पुत्र प्रेम कुमार इन्सां का मरणोपरांत नेत्रदान भी कराया गया था।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts