Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ई-स्कूटी सवार किशोर की मौत

Published On

कलायत, सच कहूँ/अशोक राणा। Kalayat Road Accident: कलायत की अनाज मंडी में विर्क प्लेस के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कलायत निवासी अरविंद (40), उनके 10 वर्षीय बेटे अनुग्रह उर्फ हनी और गांव कोलेखा निवासी भुट्टो (35) के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों स्प्लेंडर बाइक पर कलायत की ओर आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिर गए।

आरोप है कि चालक ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया और इस दौरान गाड़ी दोबारा उनके ऊपर चढ़ गई। इसके बाद आरोपी वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने तीनों को कलायत के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कैथल नागरिक अस्पताल भेजा गया है। अरविंद अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गए हैं, जबकि ट्रैक्टर चलाने का काम करते भुट्टो के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं।

जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह के अनुसार, रात करीब नौ से दस बजे के बीच हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। थाना प्रभारी रणदीप सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में स्कॉर्पियो जजपा के युवा जिला अध्यक्ष संपूर्ण कोयल के नाम पर दर्ज होने की जानकारी मिली है। हालांकि हादसे के समय गाड़ी कौन चला रहा था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि चालक की पहचान हो सके।

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ई-स्कूटी सवार किशोर की मौत

जींद। सफीदों क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ई-स्कूटी सवार 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सदर थाना सफीदों पुलिस ने मृतक के मामा की शिकायत पर फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तरुण किसी काम से पड़ोसी गांव बिटानी गया था। बीती देर शाम वह ई-स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घायल किशोर को सफीदों नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी आशीष ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts