बस से टकराकर हाईवे पर पलटी तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, चालक घायल

बस से टकराकर हाईवे पर पलटी तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, चालक घायल

Published On

ओढ़ां, सच कहूँ/राजू।  Odhan Road Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव टप्पी के पास वीरवार अलसुबह निजी बस और तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया और चालक को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार निजी बस जयपुर से जम्मू जा रही थी। टप्पी के पास बस आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। चालक गांव फेफाना निवासी इसाक खान को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर ओढ़ां पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। हादसे के चलते कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना में ट्रैक्टर को काफी नुकसान हुआ है। एएसआई लक्खा राम ने बताया कि मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts