दीवान खेड़ा के बलदेव सिंह इन्सां की पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च के लिए दान

पुत्रवधू, बेटी और पौत्री ने अर्थी को कंधा देकर दिया समानता का संदेश

Published On

डबवाली/मसीतां, (सच कहूँ/सुभाष)। ब्लॉक मसीतां के गांव दीवान खेड़ा निवासी 78 वर्षीय बलदेव सिंह इन्सां पुत्र जंगीर सिंह अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर मालिक की गोद में सचखंड जा विराजे। उनके मरणोपरांत उनके परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा पूरी करते हुए उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दिया। रविवार को उनका पार्थिव शरीर हिमालयन इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज, जॉली ग्रांट, देहरादून भेजा गया। परिजनों के अनुसार बलदेव सिंह इन्सां ने वर्ष 1994 में डेरा सच्चा सौदा से गुरुमंत्र प्राप्त किया था। इसके बाद वे मानवता भलाई के कार्यों से जुड़े रहे।

उन्होंने जीते-जी ही मरणोपरांत देहदान करने का प्रण किया हुआ था। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एम्बुलेंस से देहरादून के लिए रवाना किया गया। अंतिम विदाई के दौरान डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अर्थी को पुत्रवधू परमवीर कौर इन्सां, बेटी लखबीर कौर इन्सां और पौत्री हरनूर कौर इन्सां ने अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान परिजनों, ग्रामीणों और साध-संगत ने भावभीनी विदाई दी।

इस मौके पर ब्लॉक प्रेमी सेवक भिंदर इन्सां, विक्की इन्सां, पूर्व सरपंच स्वेगा सिंह, जगसीर सिंह इन्सां, ज्वाला सिंह इन्सां, अमनप्रीत इन्सां, मंदर सिंह इन्सां, मुलख राज इन्सां और हरदम सिंह इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार, पंजाब के ब्लॉक लंबी से सरपंच जगदेव सिंह इन्सां, दर्शन सिंह इन्सां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य लोग और साध-संगत भी अंतिम विदाई में शामिल हुए।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts