Pulse Polio Abhiyan; उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 22 से 24 नवम्बर तक

उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 22 से 24 नवम्बर तक

Published On

अबोहर, सच कहूँ/मेवा सिंह। Abohar News: स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 नवम्बर से 24 नवम्बर तक उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला सिविल सर्जन डॉ. कविता सिंह और एसएमओ अबोहर डॉ. सुमित गिल के नेतृत्व में शनिवार को सिविल अस्पताल से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए पांच प्रचार रिक्शों को रवाना किया गया। डॉ. स्वप्निल अरोड़ा ने इन रिक्शों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अस्पताल के पीपी यूनिट के सुपरवाइजर भरत सेठी और दिनेश रानी ने बताया कि 22 नवम्बर को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर में बनाए गए 77 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाई जाएंगी।

इनमें बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बनाए गए बूथ भी शामिल हैं, ताकि यात्रा करने वाले परिवारों के बच्चे भी इस अभियान का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि इस बार स्वास्थ्य विभाग ने अबोहर शहर के 29,515 घरों में रहने वाले 20,490 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 22  नवम्बर को बूथों पर खुराक पीने से वंचित रहने वाले बच्चों तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें 23 और 24 नवम्बर को घर-घर जाकर पोलियो की बूंदें पिलाएंगी। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुल 308 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो 16 सुपरवाइजरों की निगरानी में काम करेंगे। पूरे अभियान की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश राजौरिया संभालेंगे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts