India CSR Awards: वेदांता पावर के प्रॉजैक्ट ‘नई दिशा’ को मिला इंडिया सीएसआर पुरस्कार

वेदांता पावर के प्रॉजैक्ट ‘नई दिशा’ को मिला इंडिया सीएसआर पुरस्कार

Published On

मानसा, सच कहूँ न्यूज। Mansa News: वेदांता पावर प्लांट लिमिटेड के तलवंडी साबो थर्मल पावर प्लांट को अपनी पहल ‘प्रॉजैक्ट नई दिशा’ के तहत कृषि विकास, आजीविका और पशुपालन के क्षेत्र में कॉपोर्रेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के अंतर्गत किए गए नवाचारपूर्ण प्रयासों के लिए इंडिया सीएसआर अवॉर्ड्स-2026 से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2017 में शुरू की गई इस पहल के माध्यम से पंजाब के 3,000 से अधिक किसानों को कृषि प्रशिक्षण, धान की पराली के प्रबंधन, आवश्यक कृषि सामग्री, जल संरक्षण के तरीकों और पशुओं की स्वास्थ्य देखभाल संबंधी सहायता प्रदान कर लाभान्वित किया गया है।

यह सम्मान किसान समुदायों को जरूरी ज्ञान, संसाधन और संस्थागत सहयोग उपलब्ध करवाकर ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने के लिए वेदांता पावर की ओर से किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करता है। इस सहयोग के चलते किसान कृषि में अधिक उत्पादक और टिकाऊ तरीके अपनाने में सक्षम हो रहे हैं। प्रोजेक्ट नई दिशा का मुख्य उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना है। यह पहल पारंपरिक कृषि सहायता से आगे बढ़कर किसानों में जागरूकता पैदा करने, फसल अवशेषों के वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन को बढ़ावा देने और उन्हें उपयुक्त मशीनरी उपलब्ध करवाने पर जोर देती है। इसके साथ ही यह किसान समुदायों के सामने आने वाली रोजमर्रा की समस्याओं, जैसे भूजल स्तर में गिरावट और फसलों की पैदावार में वृद्धि न होना आदि के समाधान में भी सहायता करती है। 

वेदांता पावर लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेन्द्र सिंह आहूजा ने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ यह सुनिश्चित करना है कि सभी समुदायों को आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरी अवसर, संसाधन और क्षमताएँ मिलें। यही सोच शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला सशक्तिकरण और रोजगार व आजीविका के अवसर पैदा करने पर केन्द्रित वेदांता पावर की सामुदायिक विकास संबंधी पहल को दिशा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि नई दिशा, नंद घर और प्रोजेक्ट आरोग्य जैसी पहलों के माध्यम से कंपनी समुदायों की प्रमुख जरूरतों को पूरा करते हुए सामाजिक और आर्थिक प्रगति में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts