शिक्षा और रोजगार
बेकाबू क्रेटा कार नए बाईपास पर बिजली के पोल से टकराई
बेकाबू क्रेटा कार नए बाईपास पर बिजली के पोल से टकराई
टोहाना, सच कहूँ/ सुरेन्द्र गिल। Tohana News: शहर में नए बाईपास के पास देर रात एक क्रेटा कार बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के दौरान कार के अगले दोनों एयरबैग खुल गए। हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात क्रेटा कार नए बाईपास के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर के कारण पोल टूटकर गिर गया और कार के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा।
गनीमत रही कि हादसे में चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं। एयरबैग खुलने से चालक को काफी हद तक सुरक्षा मिली। वहीं, हादसे के बाद बिजली विभाग ने टूटे हुए पोल से हुए नुकसान की भरपाई कार चालक से करवाने का निर्णय लिया है। बिजली विभाग के जेई सुरेश कुमार ने बताया कि नए बाईपास के पास एक क्रेटा कार बिजली के पोल से टकरा गई थी, जिससे विभाग का पोल टूट गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कार चालक से बातचीत हो चुकी है और विभाग को हुए नुकसान की भरपाई चालक से करवाई जाएगी।
Comments