चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, चाचा की मौत
हादसे में भतीजा गंभीर, आगरा रेफर, टक्कर मारकर चालक फरार
गुरुग्राम, सच कहूँ न्यूज। Gurugram News: सोहना रोड पर भोंडसी में तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे चाचा-भतीजे को कुचल दिया। हादसे में चाचा अंजेश की मौत हो गई, जबकि भतीजा अनुज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल सोहना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर चोटों के कारण अंजेश को मृत घोषित कर दिया। अनुज को बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। भोंडसी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच कर रहे एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अंजेश भोंडसी में ठेकेदार अवनीश के पास हलवाई का काम करता था। 25 नवंबर की रात करीब 12:05 बजे वह गांव के भतीजे अनुज के साथ झाड़सा जाने के लिए निकला था। दोनों भोंडसी सरकारी स्कूल के सामने वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने सीधी टक्कर मार दी।
Comments