नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी शुरू, मरीजों को 50 प्रतिशत तक कम कीमत पर मिलेंगी दवाइयां- मंत्री कृष्ण लाल पंवार

नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी शुरू, मरीजों को 50 प्रतिशत तक कम कीमत पर मिलेंगी दवाइयां-मंत्री कृष्ण लाल पंवार

Published On
सोनीपत, सच कहूँ न्यूज़। Sonipat News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम द्वारा प्रदेश के 16 जिला अस्पतालों में अमृत फार्मेसियों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सोनीपत के लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी तथा गांव रूखी खास के जलघर में नहरी पानी के भंडारण के लिए बनाए गए आरसीसी टैंक एवं संबंधित कार्यों का उद्घाटन किया। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि फार्मेसियों में कैंसर सहित गंभीर बीमारियों की दवाइयां बाजार की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।
 
इससे महंगी दवाइयों के कारण आर्थिक परेशानी झेल रहे मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार अमृत फार्मेसी की शुरुआत भी आमजन को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गांव रूखी खास के जलघर में आरसीसी टैंक एवं संबंधित कार्यों के उद्घाटन के दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 19 हजार तालाब हैं।
 
इनमें से करीब 16 हजार तालाबों का सर्वे करवाया गया है, जिनमें सफाई और सुधार की आवश्यकता है। प्रथम चरण में 2200 तालाबों का चयन किया गया है। सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने कहा कि अमृत फार्मेसी आमजन को सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवाने की दिशा में सराहनीय पहल है। कई बार गरीब परिवारों को कैंसर, मधुमेह और अन्य गंभीर बीमारियों की महंगी दवाइयां खरीदने में कठिनाई होती है। अब जिला नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी के माध्यम से ऐसी दवाइयां कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि इस सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि जरूरतमंद मरीज इसका लाभ उठा सकें। 
 
इस मौके पर खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा, नगर निगम मेयर राजीव जैन, उपायुक्त नेहा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष  अशोक भारद्वाज, बिजेन्द्र मलिक, भाजपा वरिष्ठï नेता राजकुमार कटारिया, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन सीमा सबौली, सीएमओ अंलकिृता गेरा, पंचायत राज से एक्साईएन कुलबीर फौगाट  मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts