Mobile Hacking: मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने युवक को लगाई 1.36 लाख की चपत, तीन ट्रांजेक्शन में उड़ाई रकम

गूगल-पे से पैसे कटने के मैसेज आने पर चला धोखाधड़ी का पता, साइबर थाना में केस दर्ज

Published On

कैथल, सच कहूँ न्यूज। जिले में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने गांव किठाना निवासी एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 1 लाख 36 हजार 997 रुपए निकाल लिए। आरोपी ने तीन बार में यूपीआई के जरिए यह रकम ट्रांसफर की। पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। शिकायत में गांव किठाना निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह बिजली फिटिंग का काम करता है। उसका एक निजी बैंक में सेविंग अकाउंट है, जिसके साथ मोबाइल नंबर भी लिंक है। दो दिन पहले वह घर पर था। शाम करीब 6 बजे उसका मोबाइल कुछ देर के लिए हैक हो गया।

इसके अगले दिन उसके गूगल पे अकाउंट से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। जब उसने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो पता चला कि तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उसके खाते से कुल 1 लाख 36 हजार 997 रुपए यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किए जा चुके थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर उसके खाते से रकम निकालकर धोखाधड़ी की है। साइबर थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मनोज की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts