Birthday Celebration: अपने बच्चों के जन्मदिन पर मानवता की मिसाल पेश कर बने महान
शाह सतनाम जी पुरा तथा एमएसजी कॉम्प्लैक्स निवासियों ने किया रक्तदान
Published On
Blood Donation: सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार अपनी हर ख़ुशी के मौके पर मानवता भलाई का कार्य करने से नहीं चूकते बल्कि हमेशा तत्पर रहते हैं। इसी के तहत शाह सतनाम जी पुरा निवासी राजेश कुमार इन्सां ने अपनी बेटी अंशु इन्सां के 17वें जन्मदिन पर तथा रणदीप सिंह इन्सां, निवासी एमएसजी कॉम्प्लैक्स, सरसा ने अपने बेटे गुरअक्स के पहले जन्मदिन पर शाह सतनाम जी स्पैशलिटी अस्पताल स्थित बापू मघ्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में पहुंचकर रक्तदान किया। इस अवसर पर राजेश इन्सां ने बताया कि यह उनका 32वीं बार रक्तदान है और रणदीप सिंह इन्सां ने बताया कि उन्होंने 18वीं बार रक्तदान किया है।
Comments