डीके कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा दो व तीन के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा 

कॉन रेस, म्यूजिकल चेयर्स और कलेक्ट द बॉल रॉल रेस में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: नगर के डीके कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को ग्रुप-सी की खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। कक्षा दो और तीन के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, एकाग्रता और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कक्षा दो की कॉन रेस प्रतियोगिता में आलिया और उवैश ने प्रथम, सिया और अभिनव ने द्वितीय तथा रुद्राक्षी और शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, म्यूजिकल चेयर्स प्रतियोगिता में दिपांशी और सूरज प्रथम, सिया और तैयब द्वितीय तथा महनूर और उवैश तृतीय स्थान पर रहे।

इसी क्रम में कक्षा तीन की कॉन रेस प्रतियोगिता में मीत और अब्दुल समद ने प्रथम, रूद्र और वैष्णवी ने द्वितीय तथा अरनव वर्मा और अक्षरा वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कलेक्ट द बॉल रॉल रेस में रिया और अब्दुल समद प्रथम, अलिजा और फरहान द्वितीय तथा अक्षरा और सरस तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार की देखरेख में खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। स्कूल प्रबंधक एसके गोयल और प्रधानाचार्य राजकुमार सेन ने संयुक्त रूप से सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में स्कूल डायरेक्टर दीपिका गुप्ता, गीता रानी, कमलेश कुमार, अमृत गोयल, नितिन कुमार, अनिता भारती और अंकिता सैनी आदि का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts