College News: बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सोच में बदलाव जरूरी : डॉ. मिताली

सशक्त नारी संस्थान का जागरूकता अभियान, 60 विद्यार्थियों ने सर्वेक्षण में लिया हिस्सा

Published On

Women Safety Awareness Campaign: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा के उन्मूलन तथा उनके सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सशक्त नारी संस्थान की ओर से 16 दिवसीय अभियान के तहत शुक्रवार को जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मिताली अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों, आत्मसम्मान और सुरक्षित सामाजिक वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा रोकने के लिए केवल कानून की जानकारी होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाना भी जरूरी है। इस दिशा में युवाओं की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

संस्थान की सक्रिय सदस्य शिवानी स्वामी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सर्वेक्षण में कॉलेज के 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े सामाजिक पहलुओं पर विद्यार्थियों की सोच, जागरूकता और राय जानने का प्रयास किया गया। इस मौके पर संस्थान की सक्रिय सदस्य डॉ. चंद्रा गुरनानी, प्रचार मंत्री रजनी अग्रवाल, अलका शर्मा, सुजाता सुखानी, मिली पाठक एवं श्वेता बब्बर मौजूद रहीं।

उल्लेखनीय है कि सशक्त नारी संस्थान की ओर से 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक 16 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों से संवाद और सर्वेक्षण के माध्यम से उनकी सोच एवं समस्याओं को समझने तथा महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts