अवैध तमंचे और कारतूस के साथ मोहम्मदपुर राई का युवक गिरफ्तार

कैराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग एवं गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात चेकिंग एवं गश्त के दौरान कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान गांव मोहम्मदपुर राई निवासी अहसान को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोबिन राठी, कांस्टेबल हरेंद्र शर्मा और जितेंद्र शामिल रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts