प्रियांशी भारद्वाज बनीं एबीवीपी की नगर मंत्री, विकास को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

प्रियांशी भारद्वाज बनीं एबीवीपी की नगर मंत्री, विकास को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कैराना नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें प्रियांशी भारद्वाज को नगर मंत्री तथा विकास को नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा मुजफ्फरनगर विभाग के विभाग संयोजक आकाश भारती के प्रवास के दौरान की गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष विकास ने नवीन इकाई के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। कार्यकारिणी में रोहन, अंशुल, आंचल तंवर और ऋतु कश्यप को नगर सह-मंत्री बनाया गया है।

वहीं, खुशी वर्मा को नगर छात्रा प्रमुख, राम सैनी को नगर एसएफएस संयोजक, प्रशांत को सह-संयोजक, विशाल को एसएफडी संयोजक तथा देव सैनी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मुस्कान मलिक को नगर कला मंच संयोजक, दीपांशु को नगर खेलो भारत संयोजक, रुपेश को नगर सोशल मीडिया संयोजक तथा आयुष प्रजापति को विजय सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का मंत्री नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर परिषद के पूर्व नगर मंत्री वंश कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करने तथा विद्यार्थी हितों एवं राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts