Sports Competition: डीके कॉन्वेंट स्कूल में ग्रुप-डी के विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

कॉन रेस, म्यूजिकल चेयर, कैरम और स्किपिंग में विजेता विद्यार्थियों को किया जाएगा पुरस्कृत

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: नगर के डीके कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत ग्रुप-डी के विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा चार और पांच के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए जीत हासिल करने के लिए दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार की देखरेख में किया गया। इस दौरान कॉन रेस, म्यूजिकल चेयर, कैरम और स्किपिंग सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

कॉन रेस में कक्षा चार से बुशरा व सुहेल ने प्रथम, इनाया व जकी फुरकान ने द्वितीय तथा फाल्गुनी व इस्माइल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा पांच से अब्दुल रहमान व मन्नत प्रथम, रुद्रा व मिंशा द्वितीय तथा सयान व बुशरा तृतीय स्थान पर रहे।

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कक्षा चार से बुशरा ने प्रथम, फाल्गुनी ने द्वितीय तथा वमिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा पांच से फिजा प्रथम, मिंशा द्वितीय और काव्या तृतीय स्थान पर रहीं।

कैरम प्रतियोगिता में कक्षा चार से शौर्य जैन प्रथम, सौम्या व कलश द्वितीय तथा नयन तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा पांच से दीन मोहम्मद व प्रियांशी ने प्रथम, अब्दुल रहमान ने द्वितीय तथा अहमद व लविका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किपिंग प्रतियोगिता में मन्नत ने प्रथम, प्रतीक्षा ने द्वितीय और वैष्णवी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

स्कूल प्रबंधक एसके गोयल एवं प्रधानाचार्य राजकुमार सेन ने संयुक्त रूप से सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्कूल डायरेक्टर दीपिका गुप्ता, गीता रानी, रीतू रावल, खुशी शर्मा, मनोज कुमार, श्रीपाल सिंह, नितिन कुमार और घनश्याम सिंह आदि का सहयोग रहा।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts