Special Lok Adalat: विशेष लोक अदालत में 310 वाद निस्तारित, 1.74 लाख रुपये का सेटलमेंट

मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित लंबित चालानों का किया गया निस्तारण

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana Lok Adalat: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली के तत्वावधान में शनिवार को कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित 310 लंबित वादों का निस्तारण करते हुए कुल एक लाख 74 हजार 400 रुपये की धनराशि का समझौता किया गया।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राम कुशल के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी ऋतु नागर की देखरेख में विशेष लोक अदालत आयोजित की गई।

लोक अदालत में लंबित चालानों के भुगतान की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पेमेंट सेतु के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अक्षयदीप यादव तथा अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेटों द्वारा मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित 310 वादों का निस्तारण किया गया। निस्तारित वादों में कुल एक लाख 74 हजार 400 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट हुआ।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts