Eye Check-up Camp: मीरापुर मे निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन, 300 मरीजों को मिला लाभ

मीरापुर मे निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन, 300 मरीजों को मिला लाभ

Published On

मीरापुर, सच कहूँ/कोमल प्रजापति। Mirapur News: राजवंश धर्मशाला में शिक्षा सुधार एवं सामाजिक उत्थान ट्रस्ट तोफापुर द्वारा आई केयर हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें चश्मे, दवाइयां एवं मोतियाबिंद के ऑपरेशन संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। शिविर का शुभारंभ मयंक वर्मा एवं नलिन वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आई केयर हॉस्पिटल नोएडा के चिकित्सक सत्येंद्र कुमार एवं शिप्रा यादव ने मरीजों की आंखों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया।

शिविर में लगभग 300 नेत्र रोगियों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। चिकित्सकों द्वारा जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मे एवं दवाइयां भी वितरित की गईं। शिक्षा सुधार एवं सामाजिक उत्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष धनुष कुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य है। इसी उद्देश्य के तहत समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे गरीब एवं असहाय लोगों को लाभ मिल सके। शिविर के सफल आयोजन में विकास शर्मा उर्फ विक्की, शिवालिक, प्रवीण, प्रदीप, शिवकुमार शर्मा एवं प्रद्युम्न शर्मा सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts