महात्मा ज्योतिबा फुले ने जगाई शिक्षा और सामाजिक समानता की अलख : मक्कासर

जिला कांग्रेस कार्यालय में पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Published On

हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शनिवार को महान समाज सुधारक एवं शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने जातिगत भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया।

उन्होंने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षा एवं समान अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनके विचार आज भी समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढूकिया ने कहा कि महात्मा फुले का जीवन सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और शिक्षा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कमजोर एवं वंचित वर्गांे के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है।

कार्यक्रम में उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र मारवाल, मंडल अध्यक्ष रणवीर नायक, महावीर जांगू, विनोद, काशीराम मूंड, सादुल मूंड, मनोज मूंड, मयंक मूंड, कोर सिंह सेखों, राजा बराड़, वजीर सिंह, श्याम सुंदर, गुरदीप सिंह, हीरा सिंह, बद्रीप्रसाद भादू, जयचन्द गिरी, नारायण राव, श्रवण सिंह, राजेंद्र सिंह, गोविन्द रेगर, साहिल लहरी सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts