पावन एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारे को लेकर पंजाब, राजस्थान और हिमाचल की साध-संगत में भारी उत्साह

पंजाब, राजस्थान और हिमाचल की साध-संगत में भारी उत्साह भंडारे की तैयारियों को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटे सेवादार

Published On

MSG Bhandara: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह का एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारा कल 29 नवंबर रविवार को पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की साध-संगत अपने-अपने राज्यों में मना रही है। पंजाब की साध-संगत एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र शाह सतनाम जी रूहानी धाम, राजगढ़, सलाबतपुरा जिला बठिंडा (पंजाब)में पावन एमएसजी अवतार महोत्सव भंडारा मनाएगी।

वहीं राजस्थान की साध-संगत एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, मौजपुर धाम, बुधरवाली (जिला श्रीगंगानगर) और हिमाचल प्रदेश की साध-संगत एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व हिमाचल प्रदेश की साध-संगत मानवता भलाई केन्द्र शाह सतनाम जी सचखंड धाम चचिया नगरी, जिला कांगड़ा में पावन भंडारा मनाएगी। पावन भंडारा सुबह 11 बजे शुरू होगा। भंडारे को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही भंडारे की तैयारियों को लेकर ट्रैफिक, पेयजल, लंगर-भोजन सहित विभिन्न समितियों के सेवादारों ने अपनी-अपनी ड्यूटियां संभाल ली हैं।

इस अवसर पर सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से इन राज्यों की साध-संगत द्वारा मानवता भलाई के कार्य भी किए जाएंगे। गौरतलब है कि पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज का पावन अवतार संवत विक्रमी 1948 यानि सन् 1891 में कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन गाँव कोटड़ा, तहसील गंधेय, रियासत कलायत (बिलोचिस्तान) में पूजनीय पिता श्री पिल्लामल जी के घर, पूजनीय माता तुलसां बाई जी की पवित्र कोख से हुआ। इस दिन को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत हर साल मानवता भलाई के कार्य कर मनाती है। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts