शिक्षा और रोजगार
सनौर को मिली नई सौगात, 19.19 करोड़ की लागत से बिछाई पानी की नई पाईपलाइनें
पंजाब सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: रणजोध हडाणा
सनौर, सच कहूँ/राम स्वरूप पंजोला। Sanaur News: पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के शहरों और कस्बों को बुनियादी सुविधाओं से लैस करने के अभियान के तहत सनौर शहर के लोगों को बड़ी सौगात दी गई है। इसी कड़ी में पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड की ओर से सनौर शहर में पानी की पाइपलाइनें बिछाने के प्रॉजेक्ट का उद्घाटन हलका इंचार्ज रणजोध सिंह हडाणा ने किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों के भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए रणजोध हडाणा ने कहा कि सनौर शहर के लोगों की स्वच्छ पेयजल की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए 19.19 करोड़ रुपये की लागत से यह प्रॉजेक्ट पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रॉजेक्ट के पूरा होने से शहर के हर घर तक स्वच्छ और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हलके के विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल, वरिष्ठ उपप्रधान युवराज सिंह, वरिष्ठ आप नेता चंद्रपाल, एसडीओ ललित मित्तल, विकास कुमार जूनियर इंजीनियर, अमरेन्द्र सिंह जूनियर इंजीनियर, पार्षद बलजीत सिंह, पार्षद विकास अटवाल, पार्षद बब्बू, प्रधान बूटा सिंह, वार्ड इंचार्ज डॉ. गोल्डी, हरिन्द्र हांडा, सरपंच भूपिंदर सिंह गनौर, आप नेता मनजीत सिंह लाली के अलावा पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के अन्य अधिकारी, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, ब्लॉक प्रधान, पार्षद, सरपंच-पंच, पार्टी वालंटियर और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।
Comments