Mumbai Crime News: मुंबई में सोने के गहने ठगने वाला 61 मामलों का आरोपी गिरफ्तार

नगरसेवक और शाखा अध्यक्ष होने का झांसा देकर ज्वेलरी की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Published On

मुंबई, एजेंसी। Mumbai Crime News: मुंबई क्राइम ब्रांच ने स्थानीय नगरसेवक और शाखा अध्यक्ष होने का झांसा देकर लोगों से सोने के आभूषण और नकदी ठगने वाले एक को गिरफ्तार किया है।  

17 नवंबर को शाम 4:45 बजे से 5:45 बजे के बीच आरोपी ने एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन क्षेत्र में महज एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों को अपना शिकार बनाया।

आरोपी ने खुद को स्थानीय नगरसेवक और शाखा अध्यक्ष बताकर शिकायतकर्ताओं से कहा कि इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके बाद उसने उन्हें अपनी बातों में उलझाया और उनके शरीर पर मौजूद सोने के आभूषण और नकदी को सुरक्षित रखने के बहाने एक थैली में रखने को कहा। इसी दौरान उसने हाथ की सफाई दिखाते हुए सोने के आभूषण और नकदी निकाल ली और दोनों के साथ धोखाधड़ी की।

इस मामले में एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इसी तरह की वारदातों के कई मामले मुंबई और मुंबई उपनगरों में पहले भी दर्ज हैं, लेकिन आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी नहीं होने के कारण ये मामले अनसुलझे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तकनीकी जांच और मुखबिरों के जरिए व्यवस्थित तरीके से आरोपी की तलाश शुरू की।

आखिरकार, 20 नवंबर 2026 को आरोपी को वसई-विरार के नायगांव पूर्व स्थित महालक्ष्मी नगर, नायगांव स्टार सिटी इलाके से हिरासत में लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी 56 वर्षीय पुरुष है और मूल रूप से भिवंडी का रहने वाला है। वह रिकॉर्ड पर एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ अब तक 61 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मुंबई, मुंबई रेलवे और नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के 7 मामलों में भी वह वांछित आरोपी था।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts