Electricity News: रविवार को कैराना में पांच घंटे गुल रहेगी बिजली, बदले जाएंगे पुराने जर्जर तार

देवी मंदिर बिजलीघर से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 11 से शाम चार बजे तक चलेगा मरम्मत कार्य

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: नगर में रविवार को पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से देवी मंदिर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी और 11 केवी लाइनों के पुराने एवं जर्जर तार बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते उपकेंद्र से संबंधित सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी तृतीय कैराना अमित गुप्ता की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रविवार 22 नवंबर को बिजनेस प्लान के अंतर्गत देवी मंदिर बिजलीघर की 33 केवी एवं 11 केवी विद्युत लाइनों के पुराने और जर्जर तार बदलने का कार्य किया जाना है। कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बिजलीघर से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों को बंद रखा जाएगा। इससे संबंधित क्षेत्रों में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts