शिक्षा और रोजगार
Congress Seva Dal News: भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता ने नकारा: चौधरी विनोद कुमार
कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास को बताया जीत का आधार
हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। पंचायत चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में पंचायत समिति हनुमानगढ़ जंक्शन की नवनिर्वाचित प्रधान रत्नेश कुमारी का शनिवार को कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में चौधरी विनोद कुमार के आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस की जीत जनता के भरोसे की जीत है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को नकारते हुए ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को प्रचंड जनादेश दिया है। जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख और पंचायत समितियों में कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों का निर्वाचित होना जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता गांवों का विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस की सफलता ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी के प्रति जनता के विश्वास का प्रमाण है। जिला प्रमुख रेणु जांगू और उप जिला प्रमुख रामकुमार स्वामी के निर्वाचन के साथ जिले की 10 में से 8 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनने से संगठन को मजबूती मिली है। उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल सहित जनहित के मुद्दों पर प्राथमिकता से काम करने का आह्वान किया। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष, मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाया।
एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीताराम कड़वा ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को सभी वर्गांे को साथ लेकर विकास योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना चाहिए। सेवादल जिला उपाध्यक्ष अनिल तिवारी ने भी कांग्रेस की जीत को संगठन की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताते हुए नवनिर्वाचित प्रधान को शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य टीकूराम कड़वा, महेंद्र चतुर्वेदी, पार्षद लखविंद्र सिंह, आमिर खान, शाहरुख कुरेशी, शिशुपाल लदोइया, भंवर खान, कृष्ण सांखला, लोकेंद्र सिंह भाटी, राज प्रकाश रोहिल्ला, अनूप चौधरी, मोहित शाक्य, जयदेव जोइया, धर्मंेद्र बजाज, विनित बंसल, जयपाल गिरी, सरपंच बालचंद ज्याणी, पूर्व सरपंच रणवीर भादू, सुरेंद्र खटीक, अवतार सिंह, योगेश चौहान, अविनाश भाट, मांगीलाल, सुनील नैन और मनीष शर्मा सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति हनुमानगढ़ जंक्शन के प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस की रत्नेश कड़वा ने 12 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी अक्षय कुमार को 5 तथा निर्दलीय सीपीआईएम समर्थित हरजीत कौर को 2 मत मिले।
Comments