शिक्षा और रोजगार
BJYM Yuva Samvad: भाजयुमो राजस्थान का 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने किया मार्गदर्शन
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), राजस्थान द्वारा सीतापुरा स्थित रीजनल कॉलेज में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" पर आधारित इस कार्यक्रम में भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री हर्षवर्धन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजयुमो राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुश्री प्रिया शर्मा और गुर्दित सिंह की भी विशेष उपस्थिति रही।
इस संवाद कार्यक्रम के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, समाज में अराजकता के विरुद्ध एकजुट होने तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि देश के लोकतंत्र की असली ताकत जागरूक और संगठित युवा शक्ति है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आएं, समाज में अराजकता और भ्रम फैलाने वाली ताकतों के विरुद्ध एकजुट होकर खड़े हों तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
Comments