Churu Zila Parishad News: चूरू जिला परिषद के प्रमुख और उप प्रमुख पद के निर्वाचन की बड़ी अपडेट
प्रमुख पद के निर्वाचन हेतु बैठक 25 को और उप-प्रमुख पद के लिए निर्वाचन 26 नवंबर को
Churu Zila Parishad Ehief Election: चूरू, (सच कहूँ ब्यूरो)। राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 0 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी निर्देशों के अनुसरण में जिला परिषद, चूरू के प्रमुख पद के निर्वाचन हेतु संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक बुधवार, 25 नवंबर, 2026 को सवेरे 10 बजे चूरू जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी।
रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी। इसके तहत जिला परिषद, चूरू के प्रमुख पद के निर्वाचन हेतु संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक जिला परिषद सभागार में बुधवार, 25 नवंबर, 2026 को सवेरे 10 बजे शुरू होगी। इसके बाद नाम निर्देशन-पत्र सवेरे 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा सवेरे 11.30 बजे से की जाएगी तथा अभ्यर्थी दोपहर 01 बजे तक अपने नाम निर्देशन-पत्र वापस ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो मतदान दोपहर 03 बजे से सायं 05 बजे के मध्य करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 एवं राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी प्रासंगिक आदेशों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी ने जिला परिषद, चूरू के समस्त संबंधित निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
जिला परिषद चूरू के उप-प्रमुख पद के लिए निर्वाचन 26 नवंबर को
राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 एवं राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत जिला परिषद, चूरू के उप-प्रमुख पद के निर्वाचन हेतु संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक गुरुवार, 26 नवंबर, 2026 को सवेरे 10 बजे जिला परिषद, चूरू के सभागार में आयोजित की जाएगी।
रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी। इसके तहत बैठक 26 नवंबर, 2026 को सवेरे 10 बजे प्रारंभ होगी तथा अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन-पत्र सवेरे 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा सवेरे 11:30 बजे से की जाएगी तथा अभ्यर्थी दोपहर 01 बजे तक अपने नाम निर्देशन-पत्र वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर दोपहर 03 बजे से सायं 5:00 बजे के मध्य मतदान होगा।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 एवं राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी प्रासंगिक आदेशों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी ने जिला परिषद चूरू के समस्त संबंधित निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
Comments