Gram Panchayat 30 SSW News: मूल ओबीसी का सरपंच, एससी समाज का उपसरपंच, विधायक ने किया स्वागत

विधायक गणेश राज बंसल बोले-ग्राम पंचायत 30 एसएसडब्ल्यू में नई सामाजिक क्रांति की शुरुआत

Published On

Hanumangarh Panchayat Election Results: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। ग्राम पंचायत 30 एसएसडब्ल्यू के नवनिर्वाचित सरपंच विनोद कुमार स्वामी और उपसरपंच सुभाष चिंडालिया का शुक्रवार को जंक्शन स्थित विधायक गणेश राज बंसल के निवास पर स्वागत किया गया। विधायक ने माला पहनाकर दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कई ग्रामीण भी मौजूद रहे। मूल ओबीसी वर्ग से संबंध रखने वाले विनोद कुमार स्वामी ने सरपंच पद के चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दयाराम को 204 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं, एससी समाज से सुभाष चिंडालिया उपसरपंच निर्वाचित हुए हैं।

इस मौके पर विधायक गणेश राज बंसल ने कहा कि ग्राम पंचायत 30 एसएसडब्ल्यू में यह एक नई क्रांति की शुरुआत है, जहां मूल ओबीसी वर्ग से सरपंच और एससी समाज से उपसरपंच निर्वाचित हुए हैं। यह सामाजिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण बदलाव है। इससे भविष्य में मूल ओबीसी और एससी समाज को मजबूती मिलने के आसार हैं। उन्होंने दोनों विजयी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित सरपंच विनोद कुमार स्वामी ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गांव की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। अपने कार्यकाल में ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वे पांच साल तक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि ग्रामीणों के सेवक बनकर काम करेंगे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts