उधारी के सौ रुपए मांगने को लेकर हुआ विवाद, बुजुर्ग की हुई उपचार के दौरान मौत

परिजनों ने  हत्या का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस जांच में जुटी

Published On

रोहतक, 28 नवम्बर (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: टायर पेंचर की उधारी के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई की मांग की है। साथ ही परिजनों ने चेताया कि जब तक आरोपी के खिलाफ कारवाई नहीं होगी वह शव का दाहसंस्कार नहीं करेगे। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार पटेल नगर निवासी रिंकू ने बताया कि उसके पिता गिनती राम वर्मा की लेबर चौक पर साइकिल टायर पेंचर की दुकान है। पडोस में रहने वाले ट्रेवल मोर्टस का काम करने वाले रामदास चावल ने उसके पापा से गाडी का टायर पेंचर लगवाया था और बाद में पैसे देने की बात कही थी। जब उसके पिता उधारी के सौ रुपए मांगने के लिए चावला के पास गए तो वहां पर विवाद हो गया और चावला ने उसके पिता को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन तुंरत मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जब परिजन गिनती राम को लेकर घर पहुंचे तो उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। परिजनों ने एक षडयंत्र के तहत हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts