Blood Donation: प्लेटलेट्स 7 हजार पहुंचने पर बीमार महिला को मिला सहारा, डेरा प्रेमी ने रक्तदान कर निभाया इंसानियत का फर्ज

प्लेटलेट्स 7 हजार पहुंचने पर बीमार महिला को मिला सहारा, डेरा प्रेमी ने रक्तदान कर निभाया इंसानियत का फर्ज

Published On

जींद, सच कहूँ/राहुल। Blood Donation: डेरा सच्चा सौदा सिरसा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर जींद के एमएसजी आईटी विंग ब्लॉक के सेवादार सतीश इन्सां ने जरूरतमंद बीमार महिला को एक यूनिट रक्तदान कर मदद की। महिला की प्लेटलेट्स घटकर महज 7 हजार रह गई थीं, जिसके चलते उसे तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी मिलने पर सतीश इन्सां बिना देरी किए रोहतक रोड स्थित राज अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। उनके इस सेवाभावी कदम से मुश्किल समय से गुजर रहे महिला के परिवार को राहत मिली। डेरा सच्चा सौदा की मानवता भलाई की शिक्षाओं पर चलते हुए सतीश इन्सां नेभी जरूरतमंद की सहायता कर इंसानियत और परोपकार का संदेश दिया। रक्तदान जैसे नेक कार्य से किसी जरूरतमंद को मुश्किल घड़ी में सहारा मिल सकता है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts