ट्रेडिंग में मुनाफे का झाँसा देकर अंबाला के फॉरेक्स कारोबारी से 1 लाख 23 हजार रुपये की ठगी
ट्रेडिंग में मुनाफे का झाँसा देकर अंबाला के फॉरेक्स कारोबारी से 1 लाख 23 हजार रुपये की ठगी
अंबाला, सच कहूँ न्यूज। Ambala News: अंबाला शहर के टाकिज रोड निवासी फॉरेक्स कारोबारी गगनदीप सिंह से ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 1 लाख 22 हजार 9 सौ 98 रुपये की साइबर ठगी हुई है। पीड़ित के अनुसार रकम 5 से 12 नवंबर के बीच कई यूपीआई लेन-देन से ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता गगनदीप सिंह पुत्र सुरबीर सिंह ने बताया कि वे 1 नवंबर को मुंबई गए थे, जहाँ उनकी मुलाकात विश्व प्रताप गर्ग उर्फ़ वीपी गर्ग नाम के व्यक्ति से हुई। उसने ट्रेडिंग में अच्छे मुनाफे की बात कही।
गगनदीप 2 नवंबर को अंबाला लौट आए। उनके अनुसार 4 नवंबर को एक मोबाइल नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई से विश्व प्रताप गर्ग बताया और ट्रेडिंग में पैसे लगाने को कहा। इसके बाद गगनदीप ने 5 नवंबर को 20 हजार रुपये, 9 नवंबर को पाँच किस्तों में, 11 नवंबर को तीन किस्तों में और 12 नवंबर को 27 हजार रुपये ट्रांसफर किए। कुछ दिन बाद मुनाफे के बारे में पूछने पर सामने वाले ने कहा कि ट्रेडिंग में नुकसान हो गया है और और पैसे लगाने होंगे। तब गगनदीप को ठगी का अहसास हुआ।
Comments