प्रदेश में सुरक्षित माहौल सरकार की प्राथमिकता:धर्मपाल सिंह

प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने देर रात नगर कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार देर रात अपने जनपद प्रवास के दौरान नगर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय,थाना प्रभारी कोतवाली सचिन बालियान के साथ, साइबर सेल, हवालात और मालखाने का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने टॉप-10 अपराधियों से संबंधित अभिलेखों, साइबर अपराधों की जांच एवं विवेचना से जुड़ी फाइलों तथा पुलिसकर्मियों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। साथ ही लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराधों की रोकथाम और जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी भी अधिकारियों से ली।

मंत्री ने निर्देश दिए कि थाने के सभी अभिलेख अद्यतन और व्यवस्थित रखे जाएं तथा लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश भी दिए।

प्रभारी मंत्री ने शहर के व्यापारियों से की बात

Shopkeepar-Meet-Mahender

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने देर रात चौपला मंदिर स्थित सर्राफा बाजार पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने बाजार में सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित करने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आमजन की सुरक्षा, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और व्यापारियों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Mahender-Meet-Shopkeepar

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts