गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का दिया संदेश

प्रकाश पर्व पर अरोड़वंश धर्मशाला के शिव मंदिर परिसर में सर्वसमाज के सहयोग से लगाया भंडारा

Published On

हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर मंगलवार को टाउन स्थित श्री अरोड़वंश धर्मशाला के शिव मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सर्वसमाज के लोगों ने सहयोग दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अरोड़वंश सभा के प्रधान रामलुभाया तिन्ना ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को भाईचारे, सद्भावना, आपसी मेलजोल और अच्छे कर्म करने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और प्रेम के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने बताया कि अरोड़वंश सभा की ओर से प्रत्येक वर्ष गुरु पर्व के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। पूर्व प्रधान अनिल धूड़िया ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में अनेक बदलाव आ रहे हैं। ऐसे में गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और उनके बताए मार्ग पर चलना बेहद जरूरी है। उन्होंने चिंता जताई कि युवा पीढ़ी सही दिशा से भटककर नशे की ओर अग्रसर हो रही है। इससे बचाव के लिए युवाओं को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि यदि हम उनके बताए मार्ग पर चलें, अच्छे कर्म करें और सभी धर्मों का सम्मान करें तो समाज में सुख, शांति और सद्भावना कायम रह सकती है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts