Uttar Pradesh News

Flood Alert: प्रशासन की नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने कहा है कि फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं है, लेकिन नदी किनारे रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की गई है।
उत्तर प्रदेश  देश  राज्य  न्यूज़ ब्रीफ 

Road Accident: दर्दनाक हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, भतीजा गंभीर घायल

कानपुर के नरवल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश  राज्य 

Mann Ki Baat: सब जानते हैं मेरा चाय से क्या रिश्ता: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में बिजनौर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ की सराहना की। जानिए कैसे एक लाख रुपये से शुरू हुई पहल राष्ट्रीय पहचान तक पहुंची।
उत्तर प्रदेश  देश  कारोबार  स्वास्थ्य  राज्य  घर परिवार  न्यूज़ ब्रीफ 

नोएडा में सरियों से भरा अनियंत्रित ट्रॉला नाले में पलटा, चालक के शरीर में सरिया घुसने से मौत

नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में सरिया से भरा ट्रॉला ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर शव बाहर निकाला।
उत्तर प्रदेश  देश  राज्य  न्यूज़ ब्रीफ 

Mirzapur Truck Accident: अनियंत्रित ट्रक ने घर में सो रहे परिवार के लोगों को रौंदा, 3 लोगों की लील गया जिंदगी

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक अनियंत्रित ट्रक ने घर में सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि, इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं।
उत्तर प्रदेश  देश  राज्य  न्यूज़ ब्रीफ 

UP News: डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के नाऊपुर (थाना गद्दी) स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार को डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश  देश  राज्य  न्यूज़ ब्रीफ 

Gyanvapi Dispute: एक बार फिर चर्चा में वाराणसी ज्ञानवापी विवाद, सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता का स्वागत

ज्ञानवापी विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से मध्यस्थता की पहल किए जाने के बाद वाराणसी में मामला एक बार फिर चर्चा में है। हिंदू पक्ष के वादकारियों ने कहा है कि वे जिला न्यायालय में होने वाली मध्यस्थता संबंधी बैठक में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम पक्ष और ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति सुप्रीम कोर्ट की इस पहल को स्वीकार नहीं कर रही है। 
उत्तर प्रदेश  देश  न्यूज़ ब्रीफ 

UP Crime News: पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, जमानत पर आए बड़े भाई ने की छोटे भाई की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रविवार शाम पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जमानत पर घर आए जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर कथित रूप से लकड़ी से हमला कर दिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
उत्तर प्रदेश  देश  राज्य  न्यूज़ ब्रीफ 

Kanpur News: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, स्कॉर्पियो हुई चकनाचूर, दो बच्चों समेत 8 लोग थे सवार

कानपुर जिले के महाराजपुर इलाके में सोमवार सुबह 6 बजे स्कॉर्पियो कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक खड़े ट्रक से जा टकराई। स्कॉर्पियो कार में हादसे के समय करीब 8 लोग सवार थे। यह कार फतेहपुर की ओर जा रही थी।
उत्तर प्रदेश  देश  राज्य  न्यूज़ ब्रीफ 

UP Teacher Scheme: सीएम योगी का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने शुरू की ये योजना

वाराणसी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई, विद्यालयों की स्वच्छता और हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाने का किया आह्वान
उत्तर प्रदेश  देश  राज्य  शिक्षा और रोजगार  न्यूज़ ब्रीफ 

Uttar Pradesh News: सीएम योगी देंगे प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर को ₹1,200 करोड़ की 210 विकास परियोजनाओं की सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 7 जुलाई को प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह दोनों जिलों में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कुल 210 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश  देश  न्यूज़ ब्रीफ 

Prayagraj News: 'प्रेरणा पार्क' का लोकार्पण आज, सीएम योगी करेंगे तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का भी अनावरण

संगम नगरी प्रयागराज के काली घाट स्थित 'प्रेरणा पार्क' में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंघल की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट शेयर किया है।
उत्तर प्रदेश  देश  न्यूज़ ब्रीफ