Diwali Milan Samaroh: पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी के आवास पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों तथा सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने की शिरकत

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी के आवास पर दीपोत्सव के पावन अवसर पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों तथा नगर की प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। 

नगर के मोहल्ला आलकलां, पानीपत रोड स्थित चौधरी सिताब सिंह मार्किट में अध्यक्ष सुधीर चौधरी के आवास एवं शिविर कार्यालय पर आयोजित समारोह में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक हस्तियों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर दीपावली की खुशियां साझा की। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने कहा कि दीपावली खुशियों, रोशनी, प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। यह पर्व हमें आपसी एकता, सद्भाव और एक-दूसरे की भावनाओं एवं धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भारत की असली खूबसूरती उसकी गंगा-जमुनी तहजीब, विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच आपसी सम्मान और साझा सांस्कृतिक परंपराओं में निहित है। विभिन्न त्योहार लोगों को एक-दूसरे के करीब आने तथा समाज में प्रेम, शांति, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने समारोह में शामिल संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Kairana News (2)

समारोह के समापन पर सभी अतिथियों एवं पत्रकारों के लिए भोज की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभी ने सहभागिता करते हुए एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, पूर्व नपा चेयरमैन राशिद अली तथा पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक महराब चौधरी, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप इन्सां, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रियासत अली ताबिश, मोहम्मद यूसुफ त्यागी, एम. इकबाल हसन, मेहरबान अली कैरानवी, अजमतुल्ला खान, स्वदेश पंवार, आशीष सैनी, देवराज चौहान, वाजिद अली, अहसान सैफी, सलमान चौधरी एवं एडवोकेट नसीम चौधरी, एडवोकेट अनुज रावल, पूर्व ब्लॉक उपप्रमुख गुरदीप चौधरी, इस्लाम बागवान सहित  अनेक लोगों ने भाग लिया। समारोह आपसी प्रेम, एकता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts