HP Gas Agency: एचपी गैस एजेंसी ने विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान, छात्राओं को दी गैस सुरक्षा की जानकारी

एचपी गैस एजेंसी ने विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान, छात्राओं को दी गैस सुरक्षा की जानकारी

Published On

टिब्बी। Tibbi News: टिब्बी क्षेत्र में गुरुवार को टिब्बी एचपी गैस एजेंसी की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को एलपीजी गैस के सुरक्षित उपयोग एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

इस मौके पर एजेंसी संचालक पुनीत जांगिड़ ने छात्राओं को गैस सिलेंडर, पाइप, रेगुलेटर और गैस चूल्हे के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गैस का उपयोग करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। गैस रिसाव की स्थिति में क्या सावधानियां रखनी चाहिए तथा संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए किन सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए, इसके बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया गया।

अभियान का उद्देश्य छात्राओं को गैस सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित उपयोग के तरीकों की जानकारी देना रहा। जानकारी देने के बाद छात्राओं को एप्रन एवं गैस पाइप वितरित किए गए।

इस एजेंसी स्टाफ में सौरव धुड़िया, विशाल सिंह गिल, आमिर खान, अंकित वधवा एवं विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts