इनवर्टर की बैटरी व नकदी चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

निशानदेही पर 1400 रुपए बरामद, एक आरोपी पहले हो चुका है गिरफ्तार

Published On

नरवाना, सच कहूँ/राहुल। Narwana News: थाना सदर नरवाना पुलिस ने खेत से इनवर्टर की बैटरी और नकदी चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव मंगलपुर निवासी विकास उर्फ कौतर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 1400 रुपए बरामद किए हैं। थाना सदर नरवाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, गांव बड़नपुर निवासी परमीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव सच्चा खेड़ा की सड़क पर स्थित उसके खेत से अज्ञात व्यक्ति इनवर्टर की बैटरी और एक हजार रुपए चोरी कर ले गया। जांच के दौरान पुलिस ने गांव मंगलपुर निवासी दीपक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ के दौरान विकास उर्फ कौतर का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जींद पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts