हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता नरवाना पहुंचे, प्रशासन ने किया स्वागत

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पुलिस की टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, अग्रोहा धाम के लिए हुए रवाना

Published On

नरवाना, सच कहूँ/राहुल। Narwana News: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता रविवार को नरवाना स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। यहां एसडीएम जगदीश चंद्र ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान डीएसपी कमलदीप राणा, तहसीलदार विजय कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल के रेस्ट हाउस पहुंचने पर पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अधिकारियों से मुलाकात और जलपान के बाद राज्यपाल अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अग्रोहा धाम के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि राज्यपाल अग्रोहा धाम में आयोजित 43वें वार्षिक व्यापार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वह कुछ समय के लिए नरवाना के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रुके।

Narwana News
Narwana News: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता नरवाना पहुंचे, प्रशासन ने किया स्वागत

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts