Amit Shah Latest News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर तैयारियां तेज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब का दौरा करेंगे
Published On
Amit Shah Punjab Visit: चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब का दौरा करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। शाह ऐसे समय में पंजाब जा रहे हैं, जब भारतीय निर्वाचन आयोग की टीम जल्द आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य का दौरा कर सकती है। संभावनाएं हैं कि अपने पंजाब दौरे पर अमित शाह भाजपा को मजबूत करने और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तैयारियों पर चर्चा कर सकते हैं। संभावनाएं यह भी हैं कि गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के मानसा का दौरा कर सकते हैं, जहां पिछले दिनों एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या कर दी गई थी।