Anmol Vachan: वो एक ही है जिसका प्यार, जिसकी मोहब्बत बेइंतहा खुशियां देने वाली है

विचारों को काबू करने के लिए सुमिरन जरूरी: पूज्य गुरु जी

Published On

Anmol Vachan: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan) फरमाते हैं कि मालिक का प्यार, उसकी मोहब्बत बेइंतहा खुशियां देने वाली है। जो सच्चे दिल से ओम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, खुदा, रब्ब का नाम जपते हैं, उसकी बनाई सृष्टि से नि:स्वार्थ भावना से प्यार करते हैं तो मालिक भी उनकी झोलियां दया-मेहर, रहमत से मालामाल कर देता है। आप जी फरमाते हैं कि मालिक के प्यार के रास्ते में चलना बहुत मुश्किल है लेकिन असम्भव नहीं। मुश्किल उनके लिए है जो सुमिरन नहीं करते, वचनों पर अमल नहीं करते, मन की ज्यादा सुनते हैं और आत्मा की आवाज को दबाए रखते हैं। उनके लिए अति मुश्किल है।

पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि लेकिन मालिक के प्यार में चलना उनके लिए बड़ा ही आसान है जो वचनों पर अमल करते हैं, सुबह-शाम सुमिरन करते हैं और तन-मन-धन से दीन-दुखियों की सेवा करते हैं। आप जी फरमाते हैं कि मालिक के प्यार में, उसकी मोहब्बत में चलना, वो भी दृढ़-विश्वास के साथ, तभी संभव है जब आप सेवा व सुमिरन करेंगे। वरना कुछ पता नहीं मन कब दगा दे जाए, मन कब हावी हो जाए। अपने विचारों को काबू रखने के लिए घंटा सुबह, घंटा शाम को सुमिरन जरूर किया करो। लगातार किया गया सुमिरन मन को नकेल डालेगा और आपको मालिक के नजदीक ला खड़ा करेगा। 

About The Author

Related Posts