सांसद ने ‘सेवा और सपने’ प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
सांसद ने ‘सेवा और सपने’ प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
चंडीगढ़, सच कहूँ न्यूज। Chandigarh News: जनसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भागीदारी की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा एसएएस नगर के घड़ूआं स्थित सेके्रड सोल्स स्कूल में ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता ‘सेवा और सपने’ का आयोजन किया गया। साथ ही मोरिंडा के गाँव मौली कलां स्थित वीर फाउंडेशन नशा मुक्ति केन्द्र में मरीजों को सहायता भी प्रदान की गई। ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने छात्रों और नशा मुक्ति केन्द्र के मरीजों से बातचीत की तथा उनमें करुणा, नागरिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सेवा के लिए प्रेरित किया। सेके्रड सोल्स स्कूल में, सांसद सतनाम संधू ने आर्ट गैलरी का दौरा कर छात्रों की कलाकृतियां देखीं और प्रतिभागियों से बातचीत की।भाषण और पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार करते हुए संधू ने छात्रों को बधाई दी।