Blood Donation: मानवता की मिसाल बने एमएसजी आई-टी विंग के सेवादार 'रक्तवीर' मोहित इन्सां
लीवर ट्रांसप्लांट के मरीज के लिए दान की प्लेटलेट्स
जयपुर, (सच कहूँ न्यूज़)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए जयपुर में मानवता भलाई की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। समाज सेवा के इसी जज्बे को दोहराते हुए मानसरोवर (जयपुर ब्लॉक) के एमएसजी आई-टी विंग के सेवादार मोहित इन्सां ने मानवता के प्रति अपना फर्ज निभाया।
श्रीगंगानगर जिले के जैतसर के रहने वाले मरीज इंद्र प्रकाश शर्मा वर्तमान में जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका लीवर ट्रांसप्लांट होना है। इलाज के दौरान उन्हें अतिशीघ्र प्लेटलेट्स की सख्त जरूरत थी। जैसे ही इस बात की जानकारी एमएसजी आई-टी विंग के सेवादार मोहित इन्सां को मिली, उन्होंने अपने ऑफिस से छुट्टी ली और तुरंत अस्पताल पहुँच गए।
मोहित ने अस्पताल पहुँचकर इंद्र प्रकाश शर्मा के सफल लीवर ट्रांसप्लांट के लिए अपनी अनमोल प्लेटलेट्स दान कीं। उनके इस त्वरित और निस्वार्थ प्रयास से न केवल मरीज के परिजनों को एक बहुत बड़ा संबल मिला, बल्कि समय पर इलाज की प्रक्रिया भी आगे बढ़ सकी। अस्पताल प्रशासन और मरीज के परिजनों ने मोहित के इस सेवा भाव की दिल से सराहना की और पूज्य गुरु जी व डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का आभार व्यक्त किया।