APPSC Group 1 Vacancy: डिप्टी कलेक्टर समेत 166 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

आंध्र प्रदेश पीएससी ने 166 पदों पर निकाली भर्ती, योग्य उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक करें आवेदन 

Published On

अमरावती (एजेंसी)। APPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी), विजयवाड़ा ने ग्रुप-I सेवाओं में सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवारों से विभिन्न 166 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।  

एपीपीएससी की ओर से जारी 166 रिक्तियों में आंध्र प्रदेश सिविल सर्विस (एक्जीक्यूटिव ब्रांच) में डिप्टी कलेक्टर के 12, आंध्र प्रदेश स्टेट टैक्स सर्विस में असिस्टेंट कमिश्नर (स्टेट टैक्स) के 14, आंध्र प्रदेश पुलिस सर्विस में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (सिविल) कैटेगरी-2 के 36, आंध्र प्रदेश पुलिस सर्विस में डीएसपी (कम्युनिकेशंस) के 3, आंध्र प्रदेश एजुकेशनल सर्विस में डिस्ट्रिक्ट एजुकेशनल ऑफिसर के 14, आंध्र प्रदेश ट्रांसपोर्ट सर्विस में रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के 3, आंध्र प्रदेश ट्राइबल वेलफेयर सर्विस में डिस्ट्रिक्ट ट्राइबल वेलफेयर ऑफिसर का 1,

आंध्र प्रदेश कोऑपरेटिव सर्विस में डिप्टी रजिस्ट्रार के 16, आंध्र प्रदेश म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस में म्युनिसिपल कमिश्नर ग्रेड-II के 12, आंध्र प्रदेश ट्रेजरी और अकाउंट्स सर्विस में असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर/असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के 2, आंध्र प्रदेश एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज सर्विस में डिस्ट्रिक्ट एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर के 3, आंध्र प्रदेश स्टेट ऑडिट सर्विस में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के 15 और आंध्र प्रदेश पंचायत राज सर्विस में डिविजनल डेवलपमेंट ऑफिसर के 35 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार ग्रेजुएशन या बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, पद के अनुसार आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 44 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट (वस्तुनिष्ठ प्रकार), मुख्य लिखित (वर्णनात्मक) परीक्षा और साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 54,060 से 1,54,980 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 250 रुपए है। वहीं, एससी, एसटी, बीसी, पीबीडी और पूर्व-सैनिकों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आंध्र प्रदेश पीएससी की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

 

About The Author

Related Posts