शोधार्थी डॉ भगवती लाल पारीक को प्रबंधन में डॉक्टरेट की उपाधि
विक्रांत यूनिवर्सिटी, ग्वालियर ने प्रदान की
भीलवाड़ा (सच कहूँ न्यूज़)। भीलवाड़ा जिले के निवासी और शोधार्थी डॉ भगवती लाल पारीक को प्रबंधन विषय में अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें यह उपाधि विक्रांत यूनिवर्सिटी, ग्वालियर द्वारा प्रदान की गई। प्रो.राहुल कुशवाह के मार्गदर्शन में पूर्ण किये गए इस शोध में डॉ पारीक ने “विश्वविद्यालय के प्रदर्शन पर रणनीतिक प्रबंधन का प्रभाव: भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों पर एक अध्ययन” विषय पर शोध कार्य किया है।
शोध के माध्यम से भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों में रणनीतिक प्रबंधन, संस्थागत प्रदर्शन तथा प्रभावी प्रबंधन प्रक्रियाओं के बीच संबंधों का अध्ययन किया गया। शोध में उच्च शिक्षा संस्थानों के बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीतिक निर्णय लेने, नेतृत्व, संसाधन प्रबंधन एवं संस्थागत योजनाओं की भूमिका को प्रमुखता से रेखांकित किया गया है।
वर्तमान में डॉ पारीक पाली जिले में प्रस्तावित आनंद राठी ग्लोबल यूनिवर्सिटी की स्थापना एवं विकास से जुड़े कार्यों में रजिस्ट्रार के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर आनंद ग्रुप के चेयरमैन श्री आनंद राठी, डायरेक्टर श्री आर.के. पुरोहित एवं वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सुनील जोशी एवम डॉ गिरिराज कल्ला सहित विश्वविद्यालय परियोजना से जुड़े अधिकारियों, शिक्षाविदों, सहकर्मियों, मित्रों एवं परिवारजनों ने पारीक को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।