Polio Vaccination Drive: पल्स पोलियो अभियान को लेकर एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली

अभिभावकों से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील

Published On

Pulse Polio Awareness Rally: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। टाउन स्थित सेठ राधाकिशन बिहाणी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (+2 इकाई) की स्वयंसेविकाओं ने शनिवार को पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली निकाली। रविवार, 22 नवम्बर को विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के तहत निकाली गई रैली को विद्यालय प्रधानाचार्य अनिता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने आमजन को पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक करते हुए सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचाने का संदेश दिया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिता शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम स्वयं स्वस्थ रहें और आने वाली पीढ़ियों को भी स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान करें। बच्चों को दिव्यांगता से बचाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार जागरूकता फैलाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे रविवार को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अधिकाधिक संख्या में नजदीकी पोलियो बूथ पर लेकर आएं और उन्हें पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा से वंचित न रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts