Rajasthan Event: लोकमंथन-2026 के भूमि पूजन में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा

जयपुर में होगा लोकमंथन-2026 का आयोजन

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजधानी जयपुर में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, राष्ट्रीय चिंतन एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक विमर्श के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहे ‘लोकमंथन-2026’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में जवाहर कला केंद्र में आयोजित लोकमंथन-2026 के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मौजूद रहे। लोकमंथन-2026 में देशभर के प्रबुद्ध विचारक, चिंतक, साहित्यकार एवं राष्ट्रचिंतक एक मंच पर एकत्रित होकर भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय अस्मिता और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

वहीं, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जवाहर कला केंद्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित लोकमंथन- 2026 की स्वागत समिति की बैठक में भी सहभागिता की। बैठक में आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

लोकमंथन-2026 भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, राष्ट्रबोध और वैचारिक संवाद को केंद्र में रखकर राष्ट्रीय स्तर पर विमर्श का मंच प्रदान करेगा। जयपुर में इस आयोजन के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत और समकालीन चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय संयोजक, प्रज्ञा प्रवाह एवं लोकमंथन स्वागत समिति के राष्ट्रीय महासचिव जे. नन्दकुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक एवं स्वागत समिति के उपाध्यक्ष डॉ. रमेश अग्रवाल, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संयोजक शिव कुमार उपस्थित रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts